गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के डुमरिया में सोनी प्रजापति के 35 वर्षीय पुत्र राम सरीख प्रजापति का ईमली के पेड़ पर से गिरने से मौत हो गई।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि इमली के पेड़ पर इमली तोड़ने चढ़ा था। अनबैलेंस होकर गिर जाने से वह घायल हो गया। तत्काल घर वालों ने उसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने कुछ देर के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।