भवनाथपुर : बिजली विभाग के एसडीओ सुभाष प्रसाद के नेतृत्व में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर 15 लोगों के खिलाफ थाना में केस दर्ज कराते हुए, सभी पर एक लाख 61 हजार 378 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है।
जिन पर केस दर्ज कराया गया, उनमें रामदेनी राम, देवचंद बैठा, उमेश राम, विनोद पासवान, रामदेव राम, अशोक सिंह और कृष्ण मुरारी सिंह सभी भवनाथपुर बस्ती निवासी, श्रीराम मिश्रा, अरविंद कुमार, रामावतार राम और लालमन साव सभी सिंदुरिया निवासी, गणेश प्रजापति चपरी मुसकैनी तथा बुका गांव के दिलीप पासवान और मुंद्रिका पासवान का नाम शामिल है।
छापेमारी दल में सहायक अभियंता के साथ जेई महादेव महतो, लक्ष्मी नारायण साहू, समीर लिंडा, उमेश प्रजापति, सुरेंद्र मेहता आदि का नाम शामिल है।