बिशुनपुरा : थाना परिसर में सोमवार के दिन देर शाम तक महाशिवरात्रि एवम होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ जयपाल महतो की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में महाशिवरात्रि एवं होली पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिरों में होने वाली भीड़ पर पुलिस बल की तैनाती करने की बल दिया गया। वहीं पर वक्ताओं ने थाना प्रभारी से कहा कि खास कर होली पर्व में लोग शराब का बिक्री एवं सेवन ज्यादा करते हैं। होली से पहले इन सभी नशीली पदार्थों पर रोक लगाने की बात भी रखी गई।
थाना प्रभारी चुनवा उरांव ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बिशुनपुरा पोखरा चौक स्थित शिवमंदिर, हरबसवा शिवमंदिर सहित भीड़-भाड़ वाले अन्य मंदिरों पर पुलिस बल की गस्ती व निगरानी रहेगी, उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी भी प्रकार की घटना हो तो उसकी जानकारी तत्काल थाना को दें।
ताकि समय रहते कारवायी हो सके।
वहीं व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि बिशुनपुरा एक ऐसा क्षेत्र है, जहाँ हिन्दू मुस्लिम दो समुदाय भाईचारे के साथ मिलजुल कर पर्व मनाते हैं। अभी तक यहाँ पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नही घटी है। लोग शांति पूर्ण ढंग से अपना अपना त्योहार मनाते है।
बैठक में बीडीओ जयपाल महतो, थाना प्रभारी चुनाव उरांव, प्रशिक्षु निमिर हेस्सा, एएसआई ददन साहू, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, विश्वहिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार यादव, राधेश्याम पांडेय, विष्णु मंदिर के शचीव नवल किशोर गुप्ता, लतीफ अंसारी, बलराम पासवान, ओमकार कुमार, मनोज कुमार, अटल सिंह, रामस्वरूप मेहता, शिवकुमार ठाकुर, विश्वनाथ साह, महेंद्र सोनल, विजय चन्द्रवँशी, द्वारिका उरांव, मिथुन कुमार सहित काफी संख्या में दोनों समुदाय के लोग व पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस जवान उपस्थित थे।