whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27211764
Loading...


बाइक दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा हुआ घायल

location_on मेराल access_time 09-Mar-21, 01:26 PM visibility 685
Share



बाइक दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा हुआ घायल


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मंगलवार को सुबह करीब 11:00 बजे एनएच 75 पर मेराल के गोंदा गांव में गणेश पेट्रोल पंप से पहले देवी मंदिर के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर जाने से एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके साथ बैठा दूसरा युवक बुरी तरह जख्मी है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार मेराल निवासी रामप्रवेश साह का पुत्र हिमांशु अपने मित्र बाना गांव निवासी उमेश दास का पुत्र प्रिंस कुमार के साथ मोटरसाइकिल से मेराल की ओर लौट रहा था, इसी क्रम में सड़क के गड्ढा में मोटरसाइकिल चले जाने के कारण अनियंत्रित होकर दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े, जिसमें हिमांशु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग वहां जमा हो गए तथा मेराल पुलिस को घटना की सूचना दी।
घटनास्थल पर एकत्रित लोगों ने घायल प्रिंस को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा। उधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद डेड बॉडी को उठाकर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा भेजा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृत युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए तथा दहाड़ मार कर रोने लगे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play