रमना : प्रखंड के चुन्दी ग्राम स्थित पहाड़ी शिव मंदिर प्रांगण में विहिप बजरंग दल का बैठक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सामुहिक रूप से तीन बार ओउम के उच्चारण के साथ हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से कालीचरण साह को बजरंग दल का संयोजक और कृष्णा यादव एवं अवधेश प्रजापति को सहसंयोजक बनाया गया है। दिनेश यादव को गो रक्षा प्रमुख, विशुनदेव प्रजापति को सत्संग प्रमुख, प्रमोद सिंह को अखाड़ा प्रमुख, मुकेश विश्वकर्मा को सूचना प्रमुख एवं राजीव कुमार को विद्यार्थी प्रमुख का दायित्व दिया गया। रामजनम परहिया को विहिप अध्यक्ष एवं संजय प्रजापति को उपाध्यक्ष,धनंजय प्रजापति को संगठन मंत्री बनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बजरंग दल के जिला सहसंयोजक त्यागी उमाकांत ने कहा कि देश की अखंडता एवं अस्मिता की रक्षा करने के मामले बजरंग दल सदैव अग्रणी भूमिका निभाता है।
बात चाहे गोवंश की रक्षा का हो या मठ- मंदिर,धर्म संस्कृति की रक्षा का लोगों की उम्मीदें बजरंग दल से होती है। हम सब हिन्दू आपस मे सहोदर भाई हैं, इसलिए संगठित होकर रहने की आवश्यकता है। बैठक की अध्यक्षता आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख अर्जुन चौधरी ने किया।
मौके पर आरएसएस के प्रवीण कुमार, रवि कुमार, विहिप बजरंग दल के चन्दन पाल, कुंदन कुमार, संतोष साह, मंगल सिंह, धनंजय कुमार, नन्दू साह आदि सहित अनेकों लोग मौजूद थे।