गढ़वा : परियोजना की आंगनबाड़ी सेविका सहायिका महिला दिवस पर गढ़वा प्रखंड कार्यालय के सभागार मे कार्यक्रम में शरीक होने के बाद प्रखंड कार्यालय गढवा के मैदान मे युनियन के संयोजक इमतेयाज खान के साथ मिटिंग किया गया।
बैठक में उपस्थित सेविका सहायिका ने कहा कि 3 से 6 वर्ष के बच्चो को लॅकडाउन मे सेविका द्वारा बाजार से खरीद कर (सरकार के अनुमोदित दर पर ) सुखा राशन वितरण किया गया है, जिसका पैसा जुलाई 2020 से दिसम्बर 2020 तक पोषाहार का बाकी है। इस वर्ष मानदेय का पैसा बाकी है। बैठक में यह तय किया कि जब तक पिछला बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता है तब तक सेविका द्वारा उधार पोषाहार नही चलाया जाएगा तथा पोषाहार कि अग्रिम राशि कि मांग सेविका सहायिका द्वारा किया गया।
बैठक मे ममता देवी, कुसुम देवी, राशदा अंजुम, चंदा मौरया, परमिला देवी सहित अन्य सेविका उपस्थित थीं।