भंडरिया : जेएसएलपीएस द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में बिंदा गांव से पहुंची महिलाएं नाराजगी प्रगट कर रहे थे।महिलाओं ने कहा कि जेएसएलपीएस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। दूसरी ओर दूरदराज से आए महिलाओं को आने जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिस से महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिंदा गांव के दुर्गा महिला समूह, शीतल आजीविका मंडल, गंगा समूह की महिला मन तोरवा देवी, जितनी देवी, सोना देवी सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि बिंदा गांव से 30 ₹30 भाड़ा देकर टैंपू से आए हैं। भाड़ा के बारे में कोई पुछने वाला नहीं है। एक टेंपो में 14 लोग भेड़ बकरी तरह लदा कर आना पड़ा है।
सभी 14 महिला से 420 रुपए टेंपो का भाड़ा लिया गया है। महिलाओं ने कहा कि धान, मकई, धवई फुल आदि बेचकर भाड़ा के रूप में रुपये इकट्ठा किए थे। इसी पैसा को देकर जाना पड़ा।