धुरकी : धुरकी प्रखंड कार्यालय के मिटिंग हाॅल मे बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने सभी मुखिया पंचायत सेवक और रोजगार सेवक के साथ समीक्षा बैठक किया।
बैठक मे सबसे पहले बीडीओ ने पुर्व बैठक की तरह इस बैठक से बिना कारण बताए अनुपस्थित रहने वाले सहायक अभियंता उज्जवल अग्रवाल, धुरकी पंचायत की मुखिया प्रभा देवी, गनियारी खुर्द की जगमानी देवी टाटीदीरी पंचायत की सरीता देवी पर स्पष्टीकरण निकालने का निर्देश प्रभारी बीपीओ श्रीराम को दिया। बीडीओ ने गायब रहने वाले उक्त लोगो की शिकायत वरीय अधिकारियो से करने की बात कही है। उन्होने यह भी कहा की गायब रहने वाले उक्त लोग अपने कर्तव्य और दायित्व का जिम्मेदारी से नही निभाते हैं, हमेशा अपने कार्य को ससमय नहीं करते हैं।
उसके बाद बीडीओ ने मनरेगा से निर्माण होने वाले कुपों को 15 मार्च तक हर हाल मे पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। वहीं सभी कंप्यूटर ऑपरेटर को भी अपनी कार्यशैली मे सुधार लाने के लिए निर्देश दिया है। बीडीओ ने पंद्रहवी वित्त की राशी से शीघ्र वैसे टोले और गांव मे जहां पेयजल की घोर समस्या है वहां सोलर जलमिनार का निर्माण करने के लिए कहा। वहीं गाइडलाइन के अनुरूप पीसीसी पथ के निर्माण करने की बात कही।
बैठक मे मुखिया लक्षमण यादव, सुखबीर सिंह, सत्यनरायण बैठा, सदाकत अली, पंचायत सेवक अजय कुमार, छवी सिंह रोजगारसेवक आरफीन जलाल व सभी वेंडर मौजूद थे।