गढ़वा : नगर परिषद के विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार सिन्हा ने डीसी राजेश कुमार पाठक से मिलकर दानरो नदी में हो रहे अतिक्रमण को अतिक्रमण मुक्त कराने सहित तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा है।
डीसी को दिए गए मांग पत्र में उन्होंने कहा है कि सहिजना मोहल्ले में दानरो नदी का अतिक्रमण किया जा रहा है। नदी के काफी हिस्से में चाहरदीवारी का काम पूरा कर लिया गया है, अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में सरस्वती नदी की तरह दानरो नदी भी अतिक्रमण का शिकार हो जाएगा और दानरो नदी भी नाले में तब्दील हो जाएगी। उन्होंने नदी में किए गए अतिक्रमण को यथाशीघ्र करवाई करने की मांग की है।
विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार सिन्हा ने डीसी को सौपें अन्य मांग पत्र में अधिवक्ता भवन के सामने बन कर तैयार, इंडोर स्टेडियम का नामकरण झारखंड राज्य के प्रणेता, दिशोम गुरु व पूर्व मुख्य मंत्री शिबू सोरेन के नाम से करने।
नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न नदी बालू घाट से बालू का हो रहे अवैध उठाव को अबिलम्ब रोके जाने एवं दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। मांग पत्र पर डीसी ने यथा शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही है।