बिशुनपुरा : बरडीहा प्रखंड अंतर्गत ग्राम जतरों बंजारी स्थित रविवार को श्री मारेगुरु बाबा, शिव मंदिर समिति की बैठक मंदिर के प्रांगण में मंदिर के अध्यक्ष महेंद्र रजवार की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के सुअवसर पर श्री मारेगुरु बाबा, शिव मंदिर के चौथा वर्षगाँठ मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही इस वर्षगाँठ में तीन दिनों का कार्यक्रम भी रखे जाने का भी निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में कलश यात्रा, अखंड कीर्तन, प्रत्येक दिन शाम को प्रवचन एवं भंडारा कराने का भी निर्णय लिया गया। प्रवचन कर्ता विद्वान वृंदा वन के देवी शिखा चतुर्वेदी को बुलवाने का निर्णय लिया ।यह कार्यक्रम 10 मार्च से 12 मार्च तक चलेगा।
10 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक अखंड कीर्तन एवं शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक विद्वानों के द्वारा प्रवचन कराया जाएगा। 11 मार्च को पूजन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।12 मार्च को हवन एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में वर्षगाँठ में विभिन्न कार्यक्रम के कार्यो समिति के पदाधिकारियो एवं सदस्यों को विभिन्न कार्य भार सौंपा गया। जिसमें मंदिर के रंग -रोगन , बाहर से आये अथितियों को रहने एवं खाने की व्यवस्था, कार्यक्रम में दिन के सदस्यों एवं रात्रि में सदस्यों की जिम्मेवारी भी दिया गया। साथ ही साथ पदाधिकारियो एवं सदस्यों को विभिन्न क्षेत्रों में जाकर श्रद्धालुओं से दान की राशि इक्कठा करने की भी जिम्मेवारी सौंपी गई।
बैठक में श्री मारेगुरु बाबा, शिव मंदिर के अध्यक्ष महेंद्र रजवार, सचिव राजेन्द्र मेहता, कोषाध्यक्ष सुखाड़ी सिंह, सदस्य भोला सिंह, रामबरत रजवार, उदय मेहता, सुरेन्द्र कुमार यादव, राजकुमार गुप्ता, कमलेश रजवार, भोला रजवार, संजय रजवार आदि उपस्थित थे।