whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207198
Loading...


बीएलओ को गुरुदा एप्प की दी गई जानकारी

location_on बंशीधर नगर access_time 08-Mar-21, 04:18 PM visibility 681
Share



बीएलओ को गुरुदा एप्प की दी गई जानकारी


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : अनुमण्डल कार्यालय के सभागार में सोमवार को अनुमण्डल कार्यपालक दण्डाधिकारी अजय तिर्की की अध्यक्षता में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी व सम्बन्धित कम्प्यूटर ऑपरेटर को गुरुदा एप व इपिक डाउनलोड से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कार्यपालक दण्डाधिकारी अजय तिर्की ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुरुदा एप्प के माध्यम से सभी सुयोग्य व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, अयोग्य व्यक्तियों का नाम हटाने,सुधारने व मतदान केंद्र से सम्बंधित जानकारी अद्यतन बीएलओ द्वारा किया जा सकता है। उन्होंने इस सम्बंध में विस्तार से जानकारी दिया। वैसे मतदाता जिनके द्वारा विगत पुनरीक्षण कार्य के दौरान अपना मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराया था, उनका ऑनलाइन इपिक डाउनलोड किया जाना है, जिसके लिए 13 मार्च को विशेष शिविर आयोजित किया जायेगा।
मतदाता एन वीएस पी इन पर जाकर या नजदीकी प्रज्ञा केंद्र, प्रखण्ड व अनुमण्डल कार्यालय में जाकर अपना इपिक डाउनलोड करा सकते हैं।सभी मतदाताओं का इपिक 13 मार्च तक डाउनलोड कराने का निर्देश दिया गया है। प्रशिक्षण में पर्यवेक्षक जगदीश राम, सुरेश राम, अम्बुज जायसवाल, प्रवीण कुमार चंचल, बीएलओ बिनोद ठाकुर, अनूप विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश, सुशील पांडेय, बिनोद महतो, संध्या कुमारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर दीपक कुमार, अर्जुन राम, विक्रम कुमार, एजाज आलम, विकास कुमार, सुजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में बीएलओ उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play