पलामू : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ओरिया के दर्जनों लोगों ने गांव के कुछ लोगों पर विद्युत ट्रांसफार्मर की जमीन को अतिक्रमण कर हड़पने का आरोप लगाते हुए एक आवेदन अंचलाधिकारी लेस्लीगंज, डीसी पलामू, जीएम बिजली विभाग एवम मुख्य सचिव झारखंड को दिया है।
दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव के कुछ लोग बिजली विभाग के लोगों के साथ मिलकर ट्रांसफार्मर की बेशकीमती जमीन जो गांव के बीच चौराहे पर है, हड़पना चाहते हैं और ट्रांसफार्मर को गांव के बाहर पुल के पास लगाना चाहते हैं, जो बरसात के पानी के एक बाढ़ में ही पोल सहित ट्रांसफार्मर गिर जाएगा।
गांव में 1965-66 में ट्रांसफार्मर लगा है। बिजली विभाग के नाम 2 डिसमिल जमीन बिहार सरकार के नाम से है जो सरकारी रिकार्ड रजिस्टर 2 में अंकित है।
बावजूद विभाग के लोग कार्रवाई करने की जगह मिलीभगत से ट्रांसफार्मर को हटाने की कार्रवाई में लगे हैं।