पलामू : दौलत की हवस क्या कुछ न करवा दे। बिना मेहनत जल्दी दौलतमंद बनने की सपना देखने वालों के लिए यह गिरफ्तारी एक सबक है। कुछ ऐसा ही सपना देखा था, पोखराहा के टोला मतपुरही निवासी गुड्डु भुइंया ने। बिना कुछ काम किये लोगो को, ठेकेदारों, छोटे व्यवसायियों को डरा धमकाकर लेवी (पैसे) वसूलने के आसान तरीका अपनाया आपराधिक गिरोह खड़ा कर।
गुड्डु ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उग्रवादी संगठन टीपीसी के समानांतर टीपीसी-2 नामक आपराधिक संगठन खड़ा किया, और लेस्लीगंज, सतबरवा, कुछ पाटन, तरहसी, और पांकी के दूरदराज के क्षेत्रों में टीपीसी-2 के नाम पर लेवी वसूली के साथ साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगा था। पुलिस इसके पूर्व में 8 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, किन्तु गुड्डु पुलिस गिरफ्त में नहीं आ रहा था।
बीती रात्रि लेस्लीगंज पुलिस को गुड्डु भुइंया के अपने घर सदर थाना के पोखराहा के मतपुरही टोला आने की सूचना मिली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रात में ही गुड्डु भुइंया उर्फ अमर दयाल भुइंया, पिता स्व सुदामा भुइंया को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया।