whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27278978
Loading...


सरकारी कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन प्रदर्शन

location_on गढ़वा access_time 27-Jun-20, 11:35 PM visibility 662
Share



सरकारी कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन प्रदर्शन
स्लोगन वाले प्लेकार्ड दिखाते एनपीएस शिक्षक कर्मी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : विगत कुछ समय जब से कोरोना का प्रकोप बढ़ा है, पढ़ाई से लेकर चुनाव प्रचार सब ऑनलाइन होना शुरु हो गया है। देश के सामान्य जनमानस में भी इस दौरान ऑनलाइन माध्यमों पर निर्भरता बढ़ी है। इसी तर्ज पर दिनांक- 26.06.2020 को पूरे देश के सरकारी कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत सरकारी कर्मियों ने पुरानी पेंशन बहाली के स्लोगन वाले प्लेकार्ड एवं विडियो के साथ सोशल मीडिया में खासकर ट्वीटर पर जमकर प्रदर्शन किया। एनएमओपीएस, झारखंड के प्रान्तीय अध्यक्ष, विक्रांत कुमार सिंह ने बताया की झारखण्ड में भी वर्ष 2004 से नई पेन्शन योजना लागू है जो की कर्मचारियों के बुढ़ापे में उन्हें और कहीं और नहीं बल्कि वृद्धाश्रम मे जीने को मजबूर कर सकती है।
वर्तमान ससत्तारूढ़ दल ने चुनाव में पेंशन बहाली का वादा किया था और अपने चुनावी मैनिफेस्टो में इसे प्रमुखता से जगह भी दी थी। आज जब कम्पनियाँ सरकार के अरबों रुपये लेकर विदेश भाग जा रही हैं तो ऐसे में कर्मचारियों की मेहनत की कमाई को अँधेरे शेयर बाज़ार में झोंक देना, खुलेआम विश्वासघात करना है। आज कोरोना के दौर में अपनी जान, अपने परिवार और अपनी सेहत की परवाह किये बिना जो देश के नागरिकों की सेवा में दिन रात तत्पर है वे सरकारी कर्मचारी ही हैं। पर बदले में उन्हे क्या मिल रहा है सिर्फ खोखली तारीफें और तालियाँ। पर इन सबसे परे देश के अन्दर देश के लोगों के लिये जान हाज़िर करने वाले लोगों का डीए काट लिया गया। सरकार ने आदेश जारी किया की यदि कर्मचारी अपने सीपीएफ का पूरा पैसा सरकार के पास छोड़ देते हैं तब सरकार उन्हें पुरानी पेंशन की दर से पेंशन देगी।
जो की सरासर धांधली है और कोरोना वारियर्स का माखौल उड़ाने जैसा है। कर्मचारियों का सीधा कहना है कि यदि कोरोना शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देनी है और अगर सरकार को लगता है कि हम न होते तो आज देश की तस्वीर विभत्स होती,तो हम पर पुष्पवर्षा भले मत कीजिए पर हमारा हक़ हमारी पुरानी पेंशन हमें वापस कर दीजिए अथवा झूठा दिखावा बंद कीजिए और देश की जनता को खुलकर बता दीजिये कि आपनें नई पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के लिए नहीं बल्कि पूँजीपतियों के लिए लाया है। इस मौके पर सभी एनपीएस शिक्षक कर्मियों में राजीव रंजन, नीरज कुमार, उमेश सिंह, रेयाज अंसारी, सत्येन्द्र प्रसाद, सन्दीप सिंह, सत्येंद्र तिवारी, पंकज कुमार भारती, विनोद कुमार, कुमारी पूनम भारती, पुष्पा कुमारी एवं एनएमओपीएस जिला इकाई गढ़वा के जिला संयोजक-सह-झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play