whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27146009
Loading...


माइकल जेडी जैक्सन द्वारा निर्देशित फिल्म बबली कहां का शुभ मुहर्त का हुआ शुभारंभ

location_on बिशुनपुरा access_time 07-Mar-21, 09:44 PM visibility 655
Share



माइकल जेडी जैक्सन द्वारा निर्देशित फिल्म बबली कहां का शुभ मुहर्त का हुआ शुभारंभ


रितेश दुबे check_circle
संवाददाता



बिशुनपुरा : प्रखंड मुख्यालय महुली में चुलबुल पाण्डेय जी के आवास पर छः मार्च दिन शनिवार को एन. के फिल्म एवं ड्रामा ग्रुप के बैनर तले माइकल जेडी जैक्सन द्वारा निर्देशित फिल्म बबली कहां ( डॉक्युमेंट्री) का शुभ मुहर्त का शुभारंभ किया गया। फिल्म का शुभारंभ बिशुनपुरा थाना ए एस आई ददन साहू ने किया। फिल्म के निर्देशक माइकल जेडी जेक्शन ने बताया कि यह फिल्म हिंदी भाषा मे बनाया जा रहा है। जो पॉस्को एक्ट पर आधारित है. जो समाज एक मैसेज देने का काम करेगा, फिल्म के मुख्य कलाकार चुलबुल पाण्डेय हैं जो पटकथा भी स्वंय लिखे हैं। मुहूर्त कर्ता ए.एस.आई ददन साहू ने कहा कि बिशुनपुरा जैसे जगह पर डाक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण होना एक बहुत बड़ी बात है।
फिल्म में स्थानीय कलाकारों को वरीयता दिया जाएगा साथ हीं इसमें क्षेत्र व इंड्रस्टीज के नामचीन कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा, निर्देशक माइकल जेडी जेक्सन ने कहा कि मुम्बई के बाद बिशुनपुरा जैसे जगह पर पॉस्को एक्ट पर फ़िल्म बनना एक सराहनीय कदम है जो क्षेत्र के कलाकारों को एक नया आयाम व प्लेटफॉर्म देने का काम करेगा। लेखक व नायक चुलबुल पाण्डेय ने कहा कि कलाकारी के माध्यम से क्षेत्र का सेवा करता रहूंगा, फिल्म का शूटिंग बिशुनपुरा के आस पास के क्षेत्रों में ही किया जाएगा। बनने के बाद देश विदेश के नामी गिरामी फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शन कराया जाएगा। इस मौके पर मशहूर हास्य कलाकार जे.पी.रमण, कृष्णा विश्वकर्मा, नवल किशोर गुप्ता, राधेश्याम पाण्डेय, अशोक पासवान, अभिजीत सिंह, सत्यनारायण ठाकुर, जयराम पाण्डेय, श्यामसुंदर चंद्रवंशी, रूपेश सिंह, कौशल सिंह, रामप्रीत बैठा, सुरेंद्र यादव, बसंत पाल, सिलवंत सिंह, कुंदन चौरसिया, अखलेश कुशवाहा, सहित सैकड़ों की संख्या में कलाकार व कलाप्रेमी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play