बंशीधर नगर : मानव सेवा संस्थान श्री बंशीधर नगर के सदस्यों द्वारा स्थानीय टीकर निवासी सरयू मिस्त्री का आर्थिक सहयोग किया गया। ज्ञात हो कि लगभग 7 माह पूर्व वे बिजली बनाने के क्रम में पोल से गिरकर घायल हो गए थे। जिससे उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी और उनका ऑपरेशन हुआ था। खबर मिलते ही मानव सेवा संस्थान के सदस्यों ने एक चार पैर वाले बैशाखी, खाद्य सामग्री एवं इलाज हेतु ₹3100 नकद का सहयोग किया। विदित हो कि यह संस्थान पूर्व से ही असहायों की मदद करते आ रहा है।
इस मौके पर मानव सेवा संस्थान के सदस्य आशुतोष रंजन, जयसिंह दास, प्रोफेसर अजय कुमार पांडेय, विवेक विभूति, डॉक्टर राजीव कुमार, गोपाल सिंह यादव, हीरालाल, आशुतोष शरण सिंह, शशि प्रकाश रमण, शैलेश गुप्ता, महेंद्र प्रसाद, अमर जायसवाल, शशि जायसवाल आदि उपस्थित थे।