whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27126440
Loading...


घर में आग लगाकर सगालीम मुखिया के परिजनों को जिंदा जलाने का प्रयास, लाखों का सामान स्वाहा

location_on पलामू access_time 07-Mar-21, 05:18 PM visibility 676
Share



घर में आग लगाकर सगालीम मुखिया के परिजनों को जिंदा जलाने का प्रयास, लाखों का सामान स्वाहा


जलेश शर्मा check_circle
संवाददाता



पलामू : शनिवार की रात अज्ञात अपराधियों ने पलामू जिले के पांकी प्रखंड क्षेत्र के सगालीम पंचायत के मुखिया सोना कुंअर के घर मे आग लगाकर मुखिया व उनके परिजनों को जिंदा जला कर मारने का प्रयास किया। हालांकि इस घटना में परिजन तो बच गए। लेकिन घर में रखे लाखों की सामान सहित अनाज जलकर राख हो गया। घटना शनिवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। बताया जाता है कि पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगाया गया है। मुखिया सोना कुंअर ने बताया कि उनके बेटे के शादी मई माह में होना है। शादी का सामान भी खरीदकर उसी घर में रखें थे। आग लगने के बाद सारा समान जलकर राख हो गया। मुखिया के पतोहु ललिता देवी ने बताया कि घर के लोग खाना खाकर सोए हुए थे। अचानक घर में आग की लपटे देखकर शोर मचाया।
आग पर काबू पाने तक घर में रखे तीस हजार नगद, खाने पीने के सामग्री के अलावे 4 से 5 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पांकी थाना प्रभारी पवन कुमार मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दिया है। आपसी विवाद में घर में आग लगाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मुखिया सोना कुंवर ने बताया कि आपसी विवाद में उनके जमीन व संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से एक साजिश के तहत पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगाया गया है। उन्होंने बताया कि यदि लोग जान बचाकर नहीं भागते तो लोग जिंदा दफन हो जाते। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। इधर सगालीम पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सह युवा समाजसेवी परमेंद्र प्रजापति ने मौके पर पहुंच पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने घटना को निंदा करते हुए दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग किया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play