बंशीधर नगर : प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वावधान में रविवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया गया।
किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए भाकपा नेता शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पहले ही देश की सम्पति कारपोरेटों के हाथ बेच चुकी है अब सिर्फ किसानों की जमीन खेत व खलिहान बचे थे, इसे ही अपने मित्रों के हाथों सौपने की तैयारी है,ये तीन नये कृषि कानून। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई भूख के खिलाफ है।यह किसानों के खेत व खलिहान को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि ये तीन नये कृषि कानून बड़े कारपोरेट को माला माल कर सकता है। उन्होंने कहा कि निर्णय आप सबो को करना है इस लड़ाई में आप साथ है या नही।
यदि आप इस लड़ाई में साथ है तो किसानों के इस आंदोलन में आगे बढ़कर शामिल होइये। केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों की दलाली कर रही है।उन्होंने कहा कि भाकपा किसानों के इस आंदोलन के साथ खड़ी है।
भाकपा के पलामू जिला सचिव रुचिर तिवारी ने कहा कि किसानों को अपने ही खेतो में गुलाम बनाने की साजिश है।उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन का आज 101 वां दिन है।किसान अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।सरकार हठधर्मी बनी हुई है। यह सरकार एम एस पी की गारंटी देने को तैयार नही है।
इप्टा के उपेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि किसान एम एस पी की गारंटी चाहते है,लेकिन ये सरकार मौखिक रूप से कहती है कि एम एस पी था, है और रहेगा। लेकिन प्रधानमंत्री के इन बातों पर देश के किसान को भरोसा नही है, क्योकि उन्होंने दो करोड़ नौजवानों को प्रति वर्ष रोजगार देने, किसानों की आमदनी दोगुनी करने, सबके खाते में 15-15 लाख देने का वायदा किया था, लेकिन आज तक उनके वायदे पूरा नही हुए।
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में इतना झूठा प्रधानमंत्री हुआ ही नही था। उन्होंने लोगो से संगठित होकर इस कृषि कानून के खिलाफ चल रहे आंदोलन में शामिल होने की अपील किया।
भाकपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य सूर्यपत सिंह ने लोगो से तीन नए कृषि कानून के खिलाफ एक जुट होकर आंदोलन को तेज करने की अपील किया।
इंटक के राष्ट्रीय महासचिव सह भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी कन्हैया चौबे ने कहा कि पूर्णरूप से तीनों कृषि काले कानून के खिलाफ किसानों के इस आंदोलन के साथ है। उन्होंने केंद्र सरकार से एम एस पी की गारंटी के लिए कानून बनाने की मांग किया।
महापंचायत को बसपा के विश्वनाथ चंद्रवंशी, भाकपा के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला, माकपा के जिला सचिव जय प्रकाश गुप्ता, अवध किशोर चौबे, गणेश सिंह, राज कुमार राम सहित अन्य ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता देवीदयाल मेहता ने किया।
महापंचायत में खलील खां, रामनाथ उरांव, नौरंगी पाल, नसीर अंसारी, यूनुस खां, मुन्ना राम सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।