भवनाथपुर : नेहरू युवा केन्द्र गढ़वा के द्वारा कैच दे रेन अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया।
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार को सशक्त संस्था नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के द्वारा भवनाथपुर प्रखंड के भवनाथपुर गांव में कैच द रेन अभियान के तहत पोस्टर के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया।
नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक कंचन कुमारी ने बतलाया कि नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के द्वारा भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से यह कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पानी जीवन के लिए सबसे प्राथमिक जरूरत है, इसलिए पानी जैसे अमूल्य स्रोत को बचाना जरूरी है।
जल संरक्षण का अर्थ पानी बर्बादी तथा दूषित को रोकने से है। जल संरक्षण एक अनिवार्य आवश्यकता है, क्योंकि वर्षा जल हर समय उपलब्ध नहीं रहता है। अतः पानी की कमी को पूरा करने के लिए पानी का संरक्षण आवश्यक है।
इस मौके पर आस्था कोचिंग सेंटर में पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम प्रीति कुमारी, द्वितीय चंदा कुमार तथा तृतीय स्थान सोनू कुमार ने हासिल किया।
उपस्थिति प्रतिभागियों में संगीता कुमारी, गीता कुमारी, नेहा कुमारी, रूपांजलि कुमारी, दीपशिखा कुमारी, शांति कुमारी, जिया कुमारी, विकास कुमार, सोनू कुमार, मुकेश कुमार, आशीष कुमार, संजीत कुमार, रामू कुमार, पिंटू कुमार, सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।