whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27139900
Loading...


कमांडर जीप के जोरदार धक्के से युवक दानरो नदी के पुल से नीचे गिरा, गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती

location_on गढ़वा access_time 07-Mar-21, 12:23 PM visibility 665
Share



कमांडर जीप के जोरदार धक्के से युवक दानरो नदी के पुल से नीचे गिरा, गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शहर के टंडवा मुहल्ला निवासी समीर दास, उम्र 28 वर्ष, आज सुबह 9 बजे के लगभग गढ़वा से वापस टंडवा जाने के क्रम में कमांडर गाड़ी से धक्का लगने के कारण गंभीर रुप से घायल हो गए। झामुमो छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें सदर अस्पताल गढ़वा लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में प्रत्यदर्शियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार टंडवा निवासी समीर दास आज सुबह 9 बजे के करीब गढ़वा से अपने घर टंडवा जा रहे थे। इसी बीच दानरो नदी के पुल पर पीछे से आ रही कमांडर जीप ने समीर दास को जोरदार टक्कर मार दी एवं कमांडर ले कर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि समीर दास पुल से नीचे गिर गए। उसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने फोन कर झामुमो छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी।
जानकारी मिलने के बाद छात्र मोर्चा के अमित पांडेय तथा छोटु केशरी ने मानवता का परिचय देते हुए अपने अन्य सहयोगियों के साथ घटना स्थल पर तुरंत पहुँचे। वहाँ पहुंच कर अपने दल के वरिष्ठ पदाधिकारियों के सहयोग से एम्बुलेंस बुलाकर घायल समीर दास को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ मौजूद चिकित्सक द्वारा उनका इलाज किया गया। चिकित्सक के अनुसार समीर दास को कमर एवं शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट लगी है। फिलहाल घायल की स्थिति खतरे से बाहर है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play