whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27142534
Loading...


दावा मुखिया जी का : मध्या पंचायत

location_on गढ़वा access_time 07-Mar-21, 10:30 AM visibility 664
Share



दावा मुखिया जी का : मध्या पंचायत


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सांसद आदर्श ग्राम पंचायत मध्या अपने आप में अनोखा है। यहां मुखिया का पद महिला के लिए आरक्षित है। यहां के मुखिया बिंदु देवी पूरे गढ़वा प्रखंड क्षेत्र में अपने पंचायत में सक्रिय रहने में एक नंबर पर हैं। यह पंचायत झूरा, हरैया, हूर, मध्या, भरटिया और खजूरी गांव को मिलाकर एक पंचायत बना है। इस पंचायत में 14 वार्ड हैं और यह पंचायत सांसद आदर्श ग्राम पंचायत है। इस पंचायत में करीब 10500 जनसंख्या मे लोग निवास करते हैं जबकि 7141 वोटर अपना मत देकर किसी भी पंचायत प्रतिनिधि को चुनते हैं। इस पंचायत की मुखिया बिंदु देवी बताती हैं कि इस पंचायत के विकास में वर्तमान सांसद विष्णु दयाल राम, पूर्व विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान है।
इस पंचायत में 14 वें वित्त से विभिन्न सार्वजनिक जगहों पर 14 जल मीनार लगाए गए हैं, जबकि उनके कार्यकाल में पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। जबकि महुपी में दो भरटिया में एक,मध्या में दो आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण कराया गया है जब की हूर में मंदिर के पास उप स्वास्थ्य केंद्र का भी निर्माण कराया गया है। मुखिया बिंदू देवी बताती हैं कि हमने अपने 5 वर्षों के कार्यकाल में विभिन्न जगहों पर 15 पीसीसी सड़क जबकि सांसद के प्रयास से पिपरा नाहर से खजुरी तक कालीकरण, हरैया मोड़ से हूर चौराहा तक कालीकरण, हूर चौराहा से श्मशान घाट तक कालीकरण पथ का निर्माण किया गया है जबकि हूर पोखरा पर 14 वित्त से चबूतरा का निर्माण,वीर कुंवर बाबा के पास, छठ घाट सहित 14 जगहों पर चबूतरा का निर्माण किया गया है।
जबकि मध्य विद्यालय में रेन वाटर तथा पांच उत्क्रमित विद्यालय में रेन वाटर लगाने का कार्य किया गया है और विभिन्न सार्वजनिक जगह पर पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया है, और 14वें वित्त से करीब 200 सार्वजनिक जगहों पर और जरूरतमंद लोगों के बीच चापाकल गाड़ने का कार्य किया गया है ताकि लोगो को शुद्ध पेयजल पीने के लिए मिल सके। जबकि करीब 500 जरूरतमंद लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिला है और 2021-22 वित्तीय वर्ष के लिए 664 लाभुकों का आवास प्लस में नाम जुड़वाने का कार्य किया गया है। हमारे पंचायत में कई लोग दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे रहे हैं इसके लिए करीब 500 लाभुकों को पशु शेड का लाभ मिला है उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालय झूरा में चारदीवारी का निर्माण और मध्य विद्यालय हूर में चहारदीवारी का निर्माण बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए किया गया है।
उन्होंने बताया कि पूरे पंचायत में जल नल योजना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सभी घरों तक पाइप लाइन के द्वारा शुद्ध पेयजल की आपूर्ति किया जाएगा दो सौर ऊर्जा संचालित जल मीनार विभिन्न जगहों पर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं और पूरे पंचायत में करीब 35 सखी मंडल को समूह से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है हमारे पंचायत के महिलाओं को पैसे के लिए दूसरे के पास में न जाना पड़े इसलिए और वे आत्मनिर्भर हो सरकार की महत्वकांक्षी योजना दीदी वाड़ी योजना मेरे पंचायत में करीब 50 महिला समूह कार्य कर रही है उन्होंने बताया कि सांसद के प्रयास से हूर शिव मंदिर के पास ग्रामीणों को शुद्ध पीने के पानी के लिए आरो प्लांट बैठाया गया है जबकि 14 वित्त से करीब 20 जगहों पर स्ट्रीट लाइट भी लगाया गया है।
मुखिया बिंदू देवी हमारे चैनल के प्रतिनिधि से बातचित के दौरान बताती हैं की अभी और विकास के कार्य करने बाकी है उनका मुख्य प्राथमिकता कि पूरे पंचायत में कैनाल निकालकर सिंचाई का व्यवस्था हो,छात्र-छात्राओं को पंचायत से बाहर न जाना पड़े इसके लिए वे हाई स्कूल का निर्माण अपने पंचायत में कराने के लिए प्रयासरत हैं और सभी गरीब को 2023 तक प्रधानमंत्री आवास मिले पंचायत में किसी के पास कच्चा मकान ना हो इसके लिए कार्य हो रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल मे हम ने प्रत्येक घर घूम घूम कर निरीक्षण किया है ताकि कोई भूखा न सोये जिसको जो जरूर पड़ा है उसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास की हैं वे बताती हैं करीब 1000 विभिन्न वृद्ध, दिव्यांग,विधवा को पेंशन का लाभ दिया गया है जबकि 400 लाभुकों को राशन कार्ड भी बनवाया है उन्होंने बताया कि हमारे पंचायत के लोग जागरूक हैं।
इस पंचायत में लोग शिक्षित भी हैं। अभी के समय में हमारे पंचायत से कई युवक-युवती यूपीएससी, जेपीएससी, एनडीए, बैंकिंग, और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं जबकि कई पंचायतवासी बताते हैं कि हमारे पंचायत में मुखिया के प्रयास से विकास का कार्य तो हुआ है, लेकिन हमारा पंचायत सांसद आदर्श पंचायत है लेकिन जो अपेक्षा हम लोगों ने सांसद से किया था वह अभी तक पूरा नहीं हुआ है। बता दें वर्तमान मुखिया बिंदु देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रीना देवी से 351 मतों से जीत कर पिछले चुनाव में मुखिया के पद पर आसीन हुई थीं अब तो आने वाला पंचायत चुनाव ही बताएगा कि कौन किस पर भारी पड़ेगा क्योंकि इस बार के चुनाव में मध्या पंचायत में कई धुरंधर मुखिया पद के लिए ताल ठोक रहे हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play