राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक के परियोजना हेतु आगमी 8 मार्च से लेकर 13 मार्च 2021 तक लिया जाना है साक्षात्कार
साक्षात्कार पांच दिनों तक सुबह 10 बजे से अनुमंडल कार्यालय, गढ़वा में लिया जायेगा
गढ़वा : नेहरू युवा केन्द्र गढ़वा द्वारा वर्ष 2021-22 में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक के परियोजना हेतु आगमी 8 मार्च से लेकर 13 मार्च 2021 तक साक्षात्कार लिया जाना है। इसकी जानकारी देते हुए नेहरु युवा केन्द्र गढ़वा के जिला युवा पदाधिकारी मो० मोहसिन हासमी ने बताया कि साक्षात्कार पांच दिनों तक सुबह 10 बजे से अनुमंडल कार्यालय, गढ़वा में लिया जायेगा।
उन्होंने अभ्यार्थियों को अपने साथ पंजीकृत आवेदन की छाया प्रति एवं मूल प्रमाण पत्र, समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, एन सी.सी/एन.एस.एस प्रमाण पत्र, स्कूल कॉलेज परित्याग प्रमाण पत्र, जाति, निवास, अन्य अनुभव प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो एवं सभी कागजातों की छायाप्रति आवश्यक रूप से लाने की बात कही है।
इस दौरान उन्होंने बताया कि 08 मार्च को विभिन्न प्रखंडों यथा केतार, रमकंडा, बरडीहा एवं मेराल, 09 मार्च को भंडरिया, नगरउटॉरी एवं रंका, 10 मार्च को बरगढ़, भवनाथपुर, चिनियां, रमना एवं मझिआंव, 12 मार्च को कांडी, सगमा, डंडा, विशुनपुरा एवं डंडई 13 मार्च को धुरकी, खरौंधी एवं सदर प्रखंड का साक्षात्कार लिया जायेगा। बताते चलें कि प्रतिभागी को अपने प्रखण्ड की निर्धारित एवं निश्चित तिथि में पहुँचकर साक्षात्कार में शामिल होने कहा गया है अन्यथा अन्य प्रखंड की निर्धारित तिथी में उन्हें शामिल नहीं किया जायेगा।