बंशीधर नगर :झारखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत भोजपुर आजीविका महिला संकुल संगठन के तत्वाधान में आगामी 8 मार्च को पंचायत भवन भोजपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित किया जायेगा।उक्त आशय की जानकारी जेएस एल पी एस के प्रखण्ड प्रशासनिक सहायक नागेन्द्र पाल ने दी।