गढ़वा : गढ़वा जिला युवा पाल महासंघ के बैनर तले जिला अध्यक्ष सुमित पाल के नेतृत्व में आज शाम शहर के रंका मोड़ पर मध्यप्रदेश के भाजपा नेता सह राज्यसभा सांसद ज्योतिराव सिंधिया का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन के पश्चात सुमित पाल ने बताया कि
मध्य प्रदेश राज्य के जिला इंदौर में ज्योति राव सिंधिया द्वारा अहिल्याबाई होलकर पथ का नाम बदलकर सागर सिंह सिसोदिया कर दिया गया है, जो कि अहिल्या बाई होल्कर (गड़ेरिया समाज के कुल देवी) का घोर अपमान हुआ है जिसे पाल महासंघ बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके विरोध मे आज युवा पाल महा संघ द्वारा गढ़वा के रंका मोड़ पर राज्यसभा सांसद ज्योतिराव सिंधिया का पुतला दहन किया गया है। हमलोग का माँग जब तक पूरा नहीं होता हम लोग एक जुट हो कर आंदोलन करेंगे।
पुतला दहन कार्यक्रम का आदिवासी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने भी समर्थन किया।
इस मौके पर चंदन पाल, राजू पाल, विनय पाल, उदय पाल, संजय पाल, शशि पाल, रौशन पाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।