मेराल : आनंद मार्ग प्रचारक संघ शाखा मेराल के तत्वधान में बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष में शनिवार को 24 घंटे की मेराल के नेनुआ मोड स्थित आनंद मार्ग आश्रम परिसर में अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है।
संघ के सचिव डॉक्टर लाल मोहन एवं राजमोहन ने संयुक्त रुप से बताया कि बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर इस वर्ष अधिक से अधिक अखंड कीर्तन करना है और नारायण सेवा के साथ धर्म प्रचार प्रसार करना है। जो आनंद मार्ग प्रचारक संघ मेराल के द्वारा अखंड कीर्तन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ कर दी गई। जो कल दोपहर 12:00 बजे संपन्न होगी।
इस अवसर पर आनंद मार्ग के पूर्ण कालीन कार्यक्रम अचार्य अवनींद्र नंद अवधूत, नबीनगर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी भास्कर कुमार वर्मा, जुगल किशोर बाबाजी, धर्मेंद्र कुमार देव, संघ के सदस्य एवं बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति के चाहने वाले श्रद्धालु शामिल है।