सगमा : प्रखंड अंतगर्त सोनडीहा गांव में शिव मंदिर के पास लगे 14 वें वित्त आयोग की राशि से सोलर जलमीनार तीन माह से खराब पड़ी हुई है। खराब जलमीनार गर्मी के आगमन के पूर्व ही सफेद हाथी की दांत साबित हो रही है।
सोनडीहा गांव में शिव मंदिर के पास लगे जलमीनार करीबन तीन माह से खराब पड़ा हुआ है, जिसके कारण ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मंदिर के पुजारी को भी पूजा करने में पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गांव के ग्रामीण अवध किशोर यादव, दीनानाथ यादव, सोहर यादव, उपेंद्र यादव, जयप्रकाश चंद्रवंशी, भगत जी, समेत कई लोगों ने बताया कि सोनडीहा गांव में लगे शिव मंदिर के पास जलमीनार से लगभग 50 घर के लोगों द्वारा जलमीनार से सभी घरों में पानी ले जाया जाता था, जो तीन माह से जलमीनार खराब होने से गर्मी के शुरुआत में ही लोगों को पानी का समस्या उठना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि अभी से ही पानी का समस्या है तो अभी तो पूरी गर्मी का मौसम बचा हुआ है। अगर जलमीनार मरम्मत नहीं करवाया गया तो ग्रामीणों के बीच पानी के लिए हाहाकार मच जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार खराब को लेकर पंचायत के मुखिया को कई बार मरम्मत कराने के लिए बोला गया, लेकिन जलमीनार मरम्मत करवाने के लिए उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दिलचस्पी नहीं दिखाया गया। वहीं कुछ ग्रामीणों द्वारा यह कहा गया कि मुखिया जी जलमीनार मरम्मत कराने के बजाय अपने चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। ताकि वोट बैंक मजबूत हो।
इस संबंध में पंचायत के मुखिया सरिता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि दशरथ बैठा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि 14 वें वित्त से लगे हुए जलमीनार इससे पहले भी खराब हुआ था जो कि जलमीनार को मरम्मत करवाया दिया गया था।
उसके बावजूद कुछ ही दिन में कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा हूर हार कर स्टार्टर को खराब कर दिया गया है। फिर भी मरम्मत को लेकर वेंडर को स्टार्टर चेंज करने के लिए बोला गया है।