गढ़वा : रंका थाना क्षेत्र के बरदारी गांव निवासी करमू उराव की पत्नी इतवरीया कुँअर 55 वर्ष हाथी को भगाने के क्रम में गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह घर में सोई हुई थी। देर रात्रि हाथी फसल खा रहा था। जब इतवारिया कुँअर शोर मचाई तो हाथी ने इतवारिया कुँअर पर हमला कर दिया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा हाथी को भगाकर घायल को उठाकर तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सक अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।