गढ़वा : रंका थाना क्षेत्र के रंका का गांव निवासी आदित्य भुइया की पत्नी रीना देवी 25 वर्ष ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कुछ बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था। उसी बात से गुस्से में कीटनाशक दवा खा ली। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।