whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27174575
Loading...


भाजपा नेता ने राजद का थामा दामन

location_on भंडरिया access_time 06-Mar-21, 06:35 PM visibility 657
Share



भाजपा नेता ने राजद का थामा दामन


मोहम्मद हसनैन check_circle
संवाददाता



भंडरिया : भंडरिया भाजपा पिछड़ी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बजरंग यादव शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए। राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष बसंत यादव ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया । इस मौके पर बसंत यादव ने कहा कि भाजपा से आए बजरंग यादव, लव कुमार यादव को राजद का प्राथमिक सदस्य बनाया गया है। बजरंग यादव को राजद की सदस्यता ग्रहण करने के तुरंत बाद राष्ट्रीय जनता दल का प्रखंड अध्यक्ष भी मनोनीत कर दिया गया है। जिला अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि वे 2024 के विधानसभा चुनाव में गढ़वा से राजद का विधायक बना कर रांची भेजने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता उनके संपर्क में आ रहे हैं। जो निकट भविष्य में भाजपा के कई बड़े नेता राजद में शामिल हो जाएंगे।
इस मौके पर बजरंग यादव ने कहा कि 2010 से भारतीय जनता पार्टी के साथ थे, परंतु भारतीय जनता पार्टी में उन्हें मान सम्मान नहीं मिल रहा था। इस कारण भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर वे राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए हैं। बजरंग यादव ने कहा कि उनके साथ लव कुमार, किशन देव सिंह, राम सकल सिंह, उदित नारायण सिंह, रामलाल सिंह समेत अन्य लोग राजद में शामिल हो गए। राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में भाजपा से आए सभी लोगों का विधिवत माला पहनाकर और मिठाई खिला कर स्वागत किया गया। इस मौके पर रामदेनी उरांव, बीरबल नायक, बासुदेव सिंह, विश्वनाथ सिंह, राम सकल सिंह, बच्चों सिंह, खुर्शीद आलम, उदय बैठा, विजय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play