मेराल : पुलिस द्वारा हैदराबाद से प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा दिया। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के करकोमा गांव निवासी राजनाथ तिवारी द्वारा तेलंगाना सिकंदराबाद के कनकनाला रामालू पिता के चंद्राला शौकीन उर माला पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मेराल थाना में केस दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया कि अभियुक्त द्वारा राजनाथ तिवारी से आरो प्लांट लगाने के नाम पर मोटी रकम लेकर चंपत हो गया था। श्री तिवारी ने कनकनाला रामलू के खिलाफ मेराल थाना में धारा 420 एवं 406 भा द वि के तहत मामला दर्ज कराया था। उक्त मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त को हैदराबाद प्लाट नंबर 426 बीएन रेड्डी नगर इंडस्ट्रियल एरिया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस अभियान में एएसआई संजय महतो को लगाया गया था।