whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27182985
Loading...


धुरकी में गोली लगने से युवक हुआ घायल, रिम्स रेफर

location_on धुरकी access_time 06-Mar-21, 04:30 PM visibility 664
Share



धुरकी में गोली लगने से युवक हुआ घायल, रिम्स रेफर


दीपु सिंह check_circle
संवाददाता



धुरकी : धुरकी थाना क्षेत्र के घोड़पात्थर गांव स्थित गोयठा नदी मे आपसी रंजिश को लेकर रक्सी गांव निवासी संतोष जायसवाल पिता राधेश्याम जायसवाल शनिवार को गोली लगने से घायल हो गया। घटना शनिवार के दोपहर 12 बजे की है। वहीं गोली लगने की जानकारी मिलने के बाद परिजनो ने घायल संतोष को घायला अवस्था मे धुरकी थाने मे लाया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने संतोष जायसवाल का फर्द बयान लेकर प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी मे भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ पुनम कुमारी ने घायल संतोष को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। इधर संतोष ने पुलिस के समक्ष जो बयान दिया है उसमे कहा है कि वह शनिवार को अपने जेसीबी मशीन का चालक का खाना लेकर मोटरसाइकिल से पहूंचाने गया था।
इसी दौरान घोड़पात्थर स्थित गोयठा नदी मे घात लगाए बैठे पंकज पासवान व निरज पासवान दोनो सगे भाई के अलावा गांव के ही अक्षय यादव, गोपाल यादव व घघरी गांव निवासी आशीष जायसवाल ने साजिश के तहत घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही हम नदी को पार कर रहे थे तो पंकज पासवान ने अपने कमर से पिस्टल निकालकर वार कर दिया। जिसमे संतोष जायसवाल के कमर मे गोली लगने के निशान हैं, और संतोष घायल हो गया। इधर धुरकी पुलिस को सुचना मिलने पर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गये। इधर घटना को लेकर जो चर्चा हो रही है, उससे जानकारी मिल रही है कि अवैध बालू उठाव को लेकर दोनो के बीच पुर्व से ही वर्चस्व की लड़ाई थी। वहीं दोनो के बीच आपसी रंजिश होने के भी चर्चा की जा रही है।
गौरतलब है की घटना अवैध बालू उठाव एवं आपसी रंजिश को लेकर गोली चली होगी। विदित हो की धुरकी प्रखंड क्षेत्र मे अवैध बालू उठाव को लेकर प्रभारी अंचलाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा की धुरकी अंचल क्षेत्र मे अवैध बालू उठाव को लेकर किसी भी प्रकार का मामला संज्ञान मे नही आया है। उन्होने कहा की अवैध बालू का उठाव नही हो इसके लिए पुर्व से ही अंचल निरीक्षक को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। जिससे अवैध बालू का उठाव किसी भी प्रतिबंधित नदी घाट से नही हो। वैसे अगर मामला अवैध बालू उठाव को लेकर होगा तो वह जांचोपरांत दोषियों पर कार्रवाई होगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play