whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27185903
Loading...


सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट का खुला कार्यालय

location_on गढ़वा access_time 05-Mar-21, 06:20 PM visibility 678
Share



सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट का खुला कार्यालय


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सुकन्या समाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमेटी के जिला ऑफिस का उद्घाटन शुक्रवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविन्द तुफानी, विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग कंचन साहू, ट्रस्ट के संस्थापक अमल दास ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। मौके पर जिलाध्यक्ष अरविन्द तुफानी ने कहा कि गढ़वा जैसे पिछड़े इलाके में इस तरह की संस्था कार्य कर तो आने वाले दिनों में यहां की महिलाए आत्मनिर्भर जरूर होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की कई संस्था क्षेत्र में काम करती है। कुछ गरीबों के लिए मसीहा बनकर उभरते है तो कुछ गरीबों के सपने को कुचल कर भाग जाते है। उन्होंने ट्रस्ट के संस्थापक को गढ़वा की महिलाओं के हीत में बेहतर कार्य करने की अपील किया।
कंचन साहू ने कहा कि गढ़वा के विकास के लिए इस तरह की संस्थाओं की जरूरत है। इस तरह की संस्था यहां के गरीबों की हीत में काम करे तो गरीब परिवार की महिलाए भी आत्मनिर्भर जरूर बन जाएगी। ट्रस्ट के संस्थापक श्री दास ने कहा कि ट्रस्ट के मुख्य उद्देश्य गरीब और असहाय को मदद करना सहित महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए पापड़, मोमबत्ती, अगरबत्ती, मशरूम, नेपकिन, सिलाई आदि का प्रशिक्षण करा कर उन्हे आत्म निर्भर बना कर स्वरोजगार से जोड़ना है। मौके निखत परवीन, जोनल हेड फुरकान अली, जिला प्रभारी अमित कुमार,शांति कुजूर, प्रेम लाता कुमारी, मनोज कुमार, संजीव कुमार, सतीश कुमार, महिपाल दास, अजीत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play