whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27187222
Loading...


व्यावसायिक संघ हुनरमंदों को देगा रोजगार का अवसर

location_on बंशीधर नगर access_time 05-Mar-21, 06:08 PM visibility 730
Share



व्यावसायिक संघ हुनरमंदों को देगा रोजगार का अवसर


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : बंशीधर नगर व्यवसायी संघ ने देशी उत्पाद को पहचान दिलाने के लिये एक सराहनीय प्रयास किया है। संघ ने बेरोजगारी पर कड़ा प्रहार, आओ मिलकर बढायें व्यापार, अपना हुनर अपनी पहचान कार्यक्रम के तहत आगामी 3 अप्रैल को प्रतियोगिता आयोजित की है। प्रतियोगिता के माध्यम से हुनर प्राप्त लोगों को व्यापार बढ़ाने का अवसर मिलेगा। व्यवसायी संघ वैसे हुनर प्राप्त करने वाले को सहयोग करेगी। व्यवसायी संघ की इस पहल से हुनरमंद युवाओं को और उनके उत्पाद को जहां नई पहचान मिलेगी। वहीं उनके उत्पाद का सही मूल्य मिलेगा और उसकी ब्रांडिंग भी होगी।  गुलाब मेमोरियल मार्केट परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संघ के अध्यक्ष शंभू सौदागर व उपाध्यक्ष हृदयानंद कमलापुरी ने कहा कि  बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय में कई लोगों के पास अपनी हुनर है।
लेकिन वे उस हुनर को रोजगार के रूप में प्रयोग नहीं कर पाते हैं। व्यवसायी संघ ऐसे हुनर प्राप्त लोगों के लिये रोजगार करने का सुनहरा अवसर दिया है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि विभिन्न प्रकार के अचार, पापड़, चीप्स, पेंटिंग, मोमबत्ती व अगर बत्ती बनाने सहित अन्य ऐसी चीजें जो लोग बना सकते हैं, वैसे लोगों को प्रतियोगिता के माध्यम से गुणवत्ता युक्त सामग्री को बाजारों में उपलब्ध कराने के लिये सहयोग करेगा। उनलोगों ने कहा कि उत्पाद को बाजारों में उपलब्ध कराने के बाद उससे आने वाले मुनाफा संबंधित हुनर प्राप्त लोगों को दिया जायेगा। ताकि व्यापार में उनका रोजगार सृजन हो सके। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतियोगिता 3 अप्रैल को आयोजित की जायेगी।
उनलोगों ने कहा कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागी के लिये संघ के द्वारा नि:शुल्क फॉर्म उपलब्ध कराया गया है। संघ के अध्यक्ष शंभू सौदागर, उपाध्यक्ष हृदयानंद कमलापुरी, सचिव राजीव जायसवाल, कोषाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, गोपाल जायसवाल, संतू कसेरा एवं उमेश कुमार चाहत के पास फॉर्म उपलब्ध कराया गया है। फॉर्म लेने की अंतिम तिथि 20 मार्च तथा भरने की अंतिम तिथि 25 मार्च तक निर्धारित की गई है।  प्रेसवार्ता में व्यवसायी संघ के सचिव राजीव जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष गोपाल जायसवाल, तस्लीम खान, संजय कसेरा, उमेश कुमार चाहत, सुजीत अग्रवाल सहित संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play