रमना : प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ हुलास महतो के उपस्थित में पंचायत समिति की बैठक शुक्रवार के पूर्वाहन संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधान मृत्युंजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा के उपरांत 15 वें वित्त आयोग से क्रियान्वित होने वाले विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लाभूक का चयन किया गया, ताकि समय पर योजना पूरा कराया जा सके।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि रामशकल पासवान, बीपीओ कुश कुमार केशरी, कनिय अभियंता सिराज अंसारी, पंचायत सचिव मंगल यादव, विजय कुमार, ओमप्रकाश सिंह, सुनीता कुमारी, मुखिया अखिलेश्वर पांडेय और सभी सदस्य मौजूद थे।