गढ़वा : परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु की श्रीचरण पादुका स्थापना की 16 वीं वर्षगांठ पर श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा भगवान महावराह पीठ, मरहटिया, गढ़वा में परमपूज्य अघोरेश्वर बाबा गुरुपद की आज्ञा से पधारे विशेष प्रतिनिधि पूज्य लालू बाबा के द्वारा पूजन और अभिषेक सम्पन्न हुआ।
इसके बाद अघोराचार्य महाराज श्री बाबा कीनाराम की प्रतिमा विधिवत पूजन और अभिषेक के साथ स्थापित की गयी। इस शाखा के प्रथम आचार्य औघड़ रामचन्द्र द्विवेदी का अस्थि कलश की स्थापना विधिवत पूजन और अभिषेक के पश्चात की गयी।
इस अवसर पर बिना किसी बुलावे और प्रचार के , हजारों श्रद्धालु उपस्थित हो कर श्रद्धा - सुमन अर्पित किए। आश्रम के सभी सक्रिय सदस्य की सहभागिता सराहनीय रही।
नवयुवक वर्ग विशेष रूप से सक्रिय हो कर कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।