गढ़वा : जिलांतर्गत मेराल थाना क्षेत्र के छपरवार कला गांव निवासी शंकर राम का पुत्र रामलखन राम ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हुआ था। उसी के गुस्से में कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।