गढ़वा : जिला अंतर्गत चिनियां थाना क्षेत्र के खुरी में जंगल से एक युवक का शव बरामद हुआ है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अजय मिस्त्री 22 वर्ष की मौत संदिग्ध अवस्था में हुई है। घर से कुछ दुरी पर काफी खोजबीन के बाद जंगल में शव मिला है। चिनियां पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले कर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।