रेहला : चाईबासा जिला अंतर्गत टोकले थाना क्षेत्र के लांजी गांव स्थित पहाड़ी क्षेत्र में आइईडी विस्फोट में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए, जिसमें पलामू जिला के उंटारी रोड थाना अंतर्गत लाहर बंजारी के हरिद्वार साह (32), पिता कैलाश शाह का भी नाम शामिल है। मृतक का जॉइनिंग 5/4/2010 जगुवार में योगदान 16/7/2017 में हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार शहीद जवान का शादी 2012 में चंचल कुमारी से गढ़वा जिला के मोरबे में हुआ था। शहीद जवान के पिता ने बताया कि शादी के बाद से ही शहीद जवान की पत्नी चंचल कुमारी से अनबन के कारण पत्नी अपने मायके में ही रहती है। वह 25 जनवरी को डाल्टनगंज तारीख पर आया था। घर में सिर्फ वृद्ध माता-पिता और छोट भाई सुग्रीम शाह (सीआईएसएफ) की पत्नी ही रहती है।
शहीद जवान 28 जनवरी को घर से ड्यूटी पर गया था, जो आज सुबह ड्यूटी के दौरान नक्सली द्वारा आइडी ब्लास्ट में शहीद हो गया।
इसकी खबर जैसे ही शहीद के पैतृक गांव लाहर बंजारी पहुंची, गांव में मातम का मातम का माहौल हो गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।