भंडरिया : प्रखंड के सरईडीह गांव में भाकपा माले द्वारा एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार अपने चुनावी वादों को अब तक पूरी नहीं किया है। इस कारण राज्य की जनता सरकार के वादों को पूरा नहीं होने पर छला महसूस कर रहें हैं। भाकपा माले हेमंत सरकार द्वारा चुनाव के पूर्व किए गए वादों को याद दिलाने के लिए वादा निभाओ कार्यक्रम चला रही है। इसी कार्यक्रम के तहत आगामी 25 मार्च को कंजिया बाजार में जमीन के सवाल पर एक दिवसीय महापंचायत का आयोजन करने का निर्णय लिया है।
सम्मेलन में भाकपा माले के रंका अनुमंडल प्रभारी अख्तर अंसारी ने कहा कि हेमंत सरकार चुनाव के पूर्व दर्जनों वादे किए थे।
परंतु उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया जा सका है। हेमंत सरकार के द्वारा चुनाव के पूर्व किए गए वादों में हाल सर्वे रद्द करने, छात्रों को पूर्व की भांति छात्रवृत्ति देने, 2 साल में पांच लाख लोगों को रोजगार देने, किसानों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन देने, गरीबों के आवास शौचालय पेयजल की व्यवस्था करने, पारा शिक्षकों की सेवा स्थाई करने, सरकारी नौकरी में में महिलाओं को 50% आरक्षण देने, आपदा के कारण हुए फसल नुकसान की मुआवजा देने सहित 21 वादे को गिनाया गया है। सम्मेलन के अंत में भाकपा माले द्वारा इससे संबंधित हस्तलिखित आवेदन मुख्यमंत्री के नाम भेजने का निर्णय लिया है ।
कार्यक्रम में रामदेव उरांव, गोपाल राम, हरखू राम, विश्वनाथ सिंह, सहदेव राम, अवधेश प्रजापति, हरखू प्रजापति, विपिन कुजूर समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।