बंशीधर नगर : अहिपुरवा स्थित शनि देव मंदिर के प्रांगण में संत सनातन धर्म सेवा संगठन के राष्ट्रीय सचिव और शनि पीठाधीश्वर अनंत विभूषित श्री बालयोगेश्वर आनंद महेश्वरानंद महाराज स्वामी शनि देव जी ने कमिटी के सदस्यों के साथ गुरुवार को मंदिर परिसर में बैठक किया। बैठक कर उन्होंने कमेटी के सदस्यों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि आगामी 13 मार्च को शनिदेव महाराज की प्रतिमा का स्थापना किया जाएगा। उन्होंने कहा किइस अवसर पर मंदिर में 24 घंटे का अखण्ड कीर्तन, शनिदेव पाठ सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही भगवान का खंडित प्रतिमा हट जाएंगे। भगवान के आशीर्वाद से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ेगी।
उन्होंने कहा कि जल्द ही अहिपुरवा गांव को श्रीशनि देव नगर के नाम से जाना जाएगा। जिसकी सूचना जल्द जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान शनि देव की स्थापना से पूर्व एक बार बैठक कर इसकी जानकारी पुनः दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भगवान शनि देव को मंदिर के पुजारी नंदलाल चौबे के आवास पर गर्भ गृह में रखा गया है।
बैठक में भोला नाथ उपाध्याय, भुनेश्वर तिवारी, सुभाष पासवान, नंदलाल चौबे, भोलाराम, सुभाष तिवारी, प्रदीप चौबे सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।