whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27205537
Loading...


सेल के माइंस अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर शुरू

location_on भवनाथपुर access_time 04-Mar-21, 06:06 PM visibility 656
Share



सेल के माइंस अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर शुरू


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : आरएमडी सेल माइंस अस्पताल में गुरुवार को 18 वें मोतियाबिंद नि:शुल्क ऑपरेशन शिविर का आयोजन का शुभारंभ सेल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सेल के सीएस आर मद से 18 कैंप है और यह 16 वां वर्ष है, जिसमें अब तक इसके पूर्व इस कैम्प के माध्यम से ऑपरेशन से 12000 वृद्ध मरीजो को सफल ऑपरेशन कर आंख की रोशनी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इस देश में आए कोरोना महामारी के कारण मोतियाबिंद कैंप का आयोजन कुछ देर से प्रारंभ की गई। परंतु इस ऑपरेशन शिविर में आप सब को भी कोरोना नियम का अनुपालन शत प्रतिशत करते हुए अपने जीवन की रक्षा करनी है।
उन्होंने बताया कि आंख की रोशनी देना पुनीत कार्य है। इसकी महत्ता जिन वृद्धों को आंख की रोशनी बुढ़ापे में चली जाती है जब उन्हें ऑपरेशन से रोशनी दुबारा लौटती है, वही समझ सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस मोतियाबिंद शिविर में सेल के सहकारिता विभाग के द्वारा सभी मरीजों को खिचड़ी वितरण महिला समिति के द्वारा चाय बिस्किट मरीजों के बीच वितरण किया जाता रहा है और इस कैम्प में सीआईएसएफ के जवानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बिना यह काम अधूरा है। इस मौके पर सेल के अधिकारी वी दीगल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर सीआईएसएफ के ऐसी आर के सिंह, राजीव रंजन, राजेश कुमार, भगवान पानी ग्रही, अरुण शुक्ला, वैस खान, अभय प्रसाद, सुमन श्रीवास्तव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जफर, उड़ीसा साई मित्रा आई इंस्टीट्यूट के डॉ प्रसन्ता पांडा, मेघा जोतिज पतरा, साजेब महापात्रा, प्रमोद कुमार सहित महिला समिति के रेणु बाला पाणिग्रही, अनिता महावर, अमृता बाबा, कंचन प्रसाद, माइंस अस्पताल के ड्रॉ एस जे कुलु, अनिला मिंज, एस एन मिश्र, गोपी नाथ प्रधान, सरोज कुमारी, इंदु कुमारी, आनन्द प्रसाद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play