गढ़वा : सदर थाना के सोनपुरवा निवासी सह झामुमो छात्र अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पिपरा गांव निवासी आशिक खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को सोनपुरवा निवासी सह झामुमो छात्र अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा के घर जाकर जान से मारने की धमकी दी गई थी। उक्त मामले में हिमांशु ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। हिमांशु के घर के सीसीटीवी के आधार पर पुलिस छानबीन करते हुए उक्त आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।