whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27206322
Loading...


बाबा बंशीधर मंदिर पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने का कार्य शुरू

location_on बंशीधर नगर access_time 04-Mar-21, 05:48 PM visibility 677
Share



बाबा बंशीधर मंदिर पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने का कार्य शुरू


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : बाबा बंशीधर मंदिर की महिमा रुपहले पर्दे के माध्यम से बहुत जल्द देश दुनिया तक पहुंचेगी। इसी ख्याल से बंशीधर मंदिर पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनायी जा रही है। डॉक्यूमेंट्री फिल्म को मशहूर फोटोग्राफर सह मासूम आर्ट ऑफ ग्रुप के डायरेक्टर सैकत चट्टोपाध्याय के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है। फिल्म क्षेत्र के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों पर जाकर शूटिंग किया जा रहा है। यह अनुमंडल के विकास में सहायक सिद्ध होगा। जानकारी के अनुसार अब तक बंशीधर नगर स्थित विश्व विख्यात श्री कृष्ण मंदिर, राजा पहाड़ी शिव मंदिर, बम्बा डैम, धुरकी स्थित सुखलदरी फॉल, बंशीधर नगर के नैना झरना, शनि मंदिर, सहित अन्य पर्यटन क्षेत्रों का भ्रमण कर शूटिंग का कार्य किया जा चुका है।
मशहूर फोटोग्राफर सैकत चट्टोपाध्याय ने बताया कि बंशीधर नगर के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों का लगातार शूटिंग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में फिल्म निर्माण को लेकर बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही डॉक्यूमेंट्री फिल्म के बाद एक और फिल्म की शूटिंग बंशीधर नगर में की जाएगी। वहीं आगे भी कुछ गीतों का शूटिंग किया जाएगा, जिसे लेकर बात चल रही है। उन्होंने बताया कि यह डाक्यूमेंट्री फिल्म भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भानु प्रताप शाही और अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्द्धन कुमार के सौजन्य से बनवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। यह एक प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र के रूप में बंशीधर मंदिर की प्रसिद्धि के साथ साथ देश दुनियां में श्री बंशीधर राधा की महिमा और ऐतिहासिक बंशीधर मंदिर के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण कराया जा रहा है।
जिसे इंटरनेट और अन्य डिजिटल प्रसार माध्यमों से फिल्म का प्रसारण किया जाएगा। बंशीधर मंदिर पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बन जाने से देश के विभिन्न राज्यों ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बंशीधर मंदिर की ख्याति फैलेगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play