whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27206716
Loading...


सुंदर व स्वच्छ श्री बंशीधर नगर पंचायत बनाने के संकल्प के साथ 30 करोड़ 13 लाख का बजट पारित

location_on बंशीधर नगर access_time 04-Mar-21, 05:25 PM visibility 680
Share



सुंदर व स्वच्छ श्री बंशीधर नगर पंचायत बनाने के संकल्प के साथ 30 करोड़ 13 लाख का बजट  पारित


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : नगर पंचायत के सभागार में गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्व में लिए गये निर्णयों की समीक्षा की गई। बैठक में वर्ष 2021 -22 को लेकर बजट पारित किया गया। नगर पंचायत को सुंदर व स्वच्छ बनाने को लेकर 30 करोड़ 13 लाख 60 हजार का बजट पारित किया गया। पारित किए गए बजट में मुख्य रूप से सभी वार्डों में पक्की सड़क, पटिया युक्त नाली तथा शहर को सुंदर बनाने के लिए पार्क को शामिल किया गया है। बैठक के दौरान 14 वें वित्त आयोग तथा 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत योजना की स्वीकृति दी गई। बैठक में शहरी क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए तीन तोरण द्वार का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में शहर के विकास को लेकर सब्जी बाजार की बंदोबस्ती, टेंपो स्टैंड की बंदोबस्ती, शहरी क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी डैम, तालाब में मछली पालन की बंदोबस्ती करने का निर्णय लिया गया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई के लिए टिप्पर तथा जेसीबी नगर पंचायत में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। वार्ड पार्षद नीरज कुमार के द्वारा सब्जी बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने कि मांग किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने कमिटी बनाकर अतिक्रमण मुक्त करने की बात कही। बैठक में नगर पंचायत में लगे मॉडूरल शौचालय में बिजली पानी की व्यवस्था करने, सभी वार्डों में जल मीनार का निर्माण कराने, जल संरक्षण को लेकर शहरी क्षेत्र के अंतर्गत सभी तालाब, अहरा का सौंदर्यीकरण करने, सभी वार्डों में जल संचय को लेकर सोखता का निर्माण कराने की स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सभी प्रतिनिधि एकजुट होकर शहर के विकास के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में पक्की सड़क, नाली, लाइट की व्यवस्था हो इसके लिए नगर पंचायत के सभी प्रतिनिधि सहयोग करें। बैठक में सभी वार्डों में पीसीसी सड़क तथा नाली निर्माण को लेकर चयनित योजनाओं को भी स्वीकृति दी गई। विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र को सुंदर बनाने को लेकर देव दर्शन में विधायक द्वारा लिए गए योजनाओं को भी बोर्ड की बैठक में स्वीकृति दिलाया गया। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार, उपाध्यक्ष लता देवी, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, सहायक अभियंता शशि रंजन, कनीय अभियंता राजीव कुमार, कौशल कुमार, उदय शंकर, सिटी मैनेजर रवि कुमार, आलोक कुमार, सीएमएम आलोक तिवारी, नाजिर दिलीप कुमार, लेखा प्रबंधक अमित कुमार, वार्ड पार्षद नसरुल्लाह खान, शकील अहमद, रंजन कुमार छोटू, राजकुमार, चंचला देवी, राजेश कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, मीरा देवी, इंद्रावती देवी, कामेश राम, पुष्पा देवी, नीरज कुमार, शम्भू राम, संध्या देवी सहित नगर पंचायत के कर्मी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play