गढ़वा : शहर के रेलवे स्टेशन के समीप झोपड़ पट्टी में रहने वाली प्रमिला आग से झुलसी गई जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के संबंध में प्रमिला के पति रमेश गोसाई ने कहा कि हम लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। गढ़वा स्टेशन के पास लगभग 20 वर्षों से रह कर झोपड़ी में अपना जीवन बसर करते हैं तथा यहां झाड़ू बनाकर सभी जगह बेचते हैं। प्रमिला सुबह 4:00 बजे उठकर आग ताप रही थी, इसी क्रम में साड़ी में आग पकड़ लेने के कारण वह जल गई। जलने के बाद आनन-फानन में हमने इसे गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। डॉक्टरों के अनुसार लगभग 50 पर्सेंट जल चुकी है। अभी उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।