भवनाथपुर : टाउनशिप मुख्य पथ पर डीहवार बाबा के समीप बुधवार की देर शाम एक अज्ञात कार की धक्के से रमना थाना क्षेत्र के कर्णपुरा झुरहा गांव निवासी निवासी गंगा वियार की 5 वर्षीया पुत्री नेहा कुमारी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। तत्काल उसे ईलाज हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह बस्ती निवासी अपने नाना रामकिशुन वियार के घर आई हुई थी।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया, कि वह अपने नानी एवं अन्य बच्चों के साथ डीहवार बाबा की तरफ गयी हुई थी, तभी मुख्य पथ पर टाउनशिप के ओर से आ रही एक अज्ञात कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।
परिजन उसे ईलाज के लिए सीएचसी ले गये, जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।