whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27209417
Loading...


बम्बा डैम पक्कीकरण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल से आक्रोशित ग्रामीणों ने बंद कराया काम

location_on बंशीधर नगर access_time 03-Mar-21, 07:29 PM visibility 652
Share



बम्बा डैम पक्कीकरण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल से आक्रोशित ग्रामीणों ने बंद कराया काम


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : बम्बा डैम से बभनी ग्राम तक नहर पक्कीकरण निर्माण कार्य मे संवेदक द्वारा घटिया सामग्री उपयोग करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला प्रकाश में आने के बाद बुधवार को ठरका ग्राम के ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर विरोध प्रकट करते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया तथा उच्च अधिकारी से जांच करने की मांग किया। ज्ञात हो कि बम्बा डैम नहर पक्की करण कार्य का निर्माण लगभग 25 करोड़ की लागत से रेवती  इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान संवेदक द्वारा जंगलों से  लाकर घटिया पत्थर तथा बालू के बदले मोरम का प्रयोग किए जाने के बाद ग्रामीणों द्वारा घटिया सामग्री लगाए जाने का विरोध प्रारंभ हो गया।
विगत पांच माह पूर्व भी ग्रामीणों द्वारा नहर पक्की करण निर्माण के दौरान महदेई या ग्राम के समीप घटिया सामग्री लगाए जाने का विरोध किया गया था लेकिन विभाग द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। विरोध करने वाले ग्रामीणों में विनय सिंह, महेंद्र सिंह, बाबूलाल दुबे, शिवशंकर यादव,परवेज आलम, मोंतजीर आलम, उपेंद्र यादव, नागेश्वर यादव के नाम शामिल है। ग्रामीणों का आरोप बम्बा डैम पक्कीकरण निर्माण कार्य को लेकर बिनय सिंह ने कहा कि नहर पक्कीकरण में घटिया  कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बालू के जगह मोरम और मिट्टी डालकर ढलाई किया जा रहा है। इसका हम सभी ग्रामीण पुरज़ोर तरीके से विरोध करते हैं ।ग्रामीणों ने कहा कि जब तक संवेदक के द्वारा निर्माण कार्य मे गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग नही किया जायेगा, तब तक कार्य नहीं करने दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने कहा कि संवेदक द्वारा गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कार्य कराया जाए। नागेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि ठेकेदार के द्वारा नहर पक्की करण में घटिया तरीके से कार्य किया जा रहा है। नहर पक्की करण में बालू के जगह पर मिट्टी एवं मोरम का प्रयोग किया जा रहा है, साथ ही नहर पक्की करण का तराई भी नहीं किया जा रहा है। बाबूलाल दुबे ने कहा कि संवेदक के द्वारा बालू के जगह पर मोरम का प्रयोग किया जा रहा है जो कि सरासर गलत है। क्या कहा विभाग के पदाधिकारी ने- सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता विश्वनाथ प्रसाद तांती ने कहा कि निर्माण कार्य मैं गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाना है ,अगर संवेदक द्वारा गलत सामग्री का प्रयोग किया जाता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play