रंका : रंका थाना क्षेत्र के बरवाही गांव निवासी गोपाल उरांव का पुत्र सरजू लकड़ा 23 वर्ष की मौत कुएं में डूबने से हो गई। घटना की जानकारी के बाद पहुंची रंका पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार सरजू लकड़ा शुक्रवार की दोपहर शराब के नशे में धुत होकर घर के लोगों को बिना कुछ बताए गायब था। परिवार जनों ने बताया की वह शराब पीने का आदी था। उसके गायब होने के बाद देर शाम तक लगातार उसकी खोज की गई थी। मगर वह नहीं मिला। आज सुबह उसका शव कुएं में लोगों ने पानी भरने के क्रम में देखा, तब जाकर जानकारी मिला। इसकी जानकारी रंका पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है।