whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27211759
Loading...


बजट को सता पक्ष ने सराहा, विपक्ष ने बताया खोखला

location_on बंशीधर नगर access_time 03-Mar-21, 05:49 PM visibility 655
Share



बजट को सता पक्ष ने सराहा, विपक्ष ने बताया खोखला


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : झारखण्ड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव द्वारा पेश किये गए बजट पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओ ने मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त किया है। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि बजट में गरीब, किसान, मजदूरों के लिए कुछ नही है। भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए कोई योजना नही है। बजट में प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का कोई प्रावधान नही किया गया है। कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष ईश्वरी चौधरी ने कहा कि बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। यह बजट संतुलित है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य निर्मल पासवान ने कहा कि बजट पूर्णतः संतुलित है।
झारखण्ड में पहली बार हेमन्त सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बजट बनाया है। जिसमे किसानों के लिए ऋण माफी, छात्राओं को मुफ्त तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने, ग्रामीण आवास योजना में 50 हजार रुपये की वृद्धि करना, 300यूनिट बिजली की खपत पर 100 यूनिट बिजली सहित बजट में कई प्रावधान है। आम आदमी पार्टी के पलामू प्रभारी मंटू पांडेय ने कहा कि बजट किसानों व मजदूरों के हित मे है।अगर बजट धरातल पर आया तो निश्चित रूप से सभी वर्गों को राहत मिलेगा। भाकपा जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने कहा कि बजट में कोई नया कर नही लगाया गया है और न पुराने कर में वृद्धि की गई है। बजट में किसान व मजदूरों पर फोकस किया गया है।उन्होंने कहा कि बजट यदि सही तरीके से धरातल पर उतरा तो लोगो को राहत मिलेगी।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास स्वदेशी ने कहा कि बजट में गरीब, किसानों का ख्याल नही रखा गया है। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने, रोजगार के अवसर बढ़ाने पर कोई योजना नही है।इस बजट से गरीब, किसान, मजदूर, छात्र व युवाओं को राहत मिलनेवाला नही है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play