गढ़वा : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य जवाहर पासवान के पिता 84 वर्षीय लगनदेव राम का आज धंगरडीहा में आज दो बजे दोपहर में देहांत हो गया। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। 1998 में सेवानिवृत्त हुए थे। वे अपने पीछे 4 पुत्र, दो पुत्री सहित पूरा भरापूरा परिवार छोड़ कर स्वर्ग को सिधारे। उनके बड़े पुत्र जवाहर पासवान भाजपा के प्रदेशस्तरीय नेता हैं, द्वितीय पुत्र विजय पासवान बीएसएफ में पश्चिम बंगाल में पोस्टिंग हैं, तृतीय पुत्र अजय पासवान दिल्ली पुलिस में दरोगा पद पर जबकि चतुर्थ पुत्र धनंजय पासवान पेट्रोल पंप के मालिक हैं। उक्त जानकारी भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने दी है।
कल पचपडवा में सुबह दाह संस्कार होगा।